24 सितंबर 2011 - 20:30

यमन की राजधानी सनआ में अब्दुल्लाह सालेह के समर्थक सैनिकों व विरोधी सैनिकों के बीच ताज़ा झड़प में कम से कम 40 व्यक्ति हताहत.....

यमन की राजधानी सनआ में अब्दुल्लाह सालेह के समर्थक सैनिकों व विरोधी सैनिकों के बीच ताज़ा झड़प में कम से कम 40 व्यक्ति हताहत और दर्जनों घायल हुए हैं। यमन में प्रदर्शनों का आयोजन करने वाली समिति के एक कार्यकर्ता ने फ़्रांस प्रेस को बताया कि सनआ के अनेक भागों में हिंसा फैली है जिसमें विरोधी सैनिक भी हताहत हुए हैं। इस कार्यकर्ता ने बताया कि आज चालीस से अधिक व्यक्ति मारे गए। आज इससे पूर्व सालेह के पुत्र अहमद की कमान में एलिट रिपब्लिकन गार्ड ने सनआ विश्वविद्यालय में शासन विरोधी प्रदर्शनकारियों के कैंप पर आक्रमण किया जिसमें ग्यारह विरोधी सैनिक हताहत और 112 घायल हुए। ज्ञात रहे यमन में शुक्रवार को अब्दुल्लाह सालेह की स्वेदश वापसी के पश्चात अब तक इस देश 78 व्यक्ति हताहत हो चुके हैं। 
समाचार समाप्त
.......
166